*👉🏻 दो आरोपियों से एक पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,22 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए-1 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एडीसीपी क्राइम स.गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने 13 जून को महिंदर सिंह उर्फ गरारी पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बस्ती नौ को गिरफ्तार किया था। रिमांड दौरान आरोपी ने अपने साथियों के पास हथियार होने की पुष्टि की
थी, लेकिन आरोपी को साथियों के एड्रेस मालूम नहीं थे। जिसके बाद आज गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-1 की टीम ने वरुण शर्मा उर्फ पंडित पुत्र हरि ओम प्रकाश निवासी शास्त्री नगर और प्रभजोत सिंह उर्फ काकू पुत्र लेट जसप्रीत सिंह निवासी 4 मरला मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक 7.62 एमएम का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस शेर सिंह कॉलोनी नहर के किनारे से बरामद किये है। पूछताछ दौरान आरोपी वरुण शर्मा ने बताया कि उसने साल 2019 के जनवरी महीने में उक्त पिस्तौल दिल्ली से ₹37,000 में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।