*👉🏻 नीटू शटरांवाला फिर उतरेगा चुनावी मैदान में* *👉🏻 चारों विधानसभा सीटों से उप-चुनाव में लड़ेगा नीटू शटरांवाला का परिवार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,24 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर से सांसद के चुनाव लड़कर सोशल मीडिया पर मशहूर हुए नीटू शटरांवाला एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाला है। इस बार नीटू शटरांवाला के साथ साथ उसका परिवार भी चुनाव लड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार विधानसभा की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में मुकेरिया से नीटू शटरांवाला की बहन चन्नी, फगवाड़ा से खुद नीटू शटरांवाला, दाखा से उनकी पत्नी और जलालाबाद से नीटू की माता चुनाव लड़ेगी। इस बारे में बताते हुए नीटू ने कहा कि वह गरीबों को इंसाफ दिलाने और उनके हक में खड़े होने के लिए चारों सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे। बाकी तो वक्त ही बताएगा की किसे कितनी वोट हासिल होती है लेकिन इतना जरूर है कि एक बार फिर से नीटू चुनावों में उतर कर चर्चा में आ गया है।
