*👉🏻 आज रात दिल्ली से वापिस लौट रहे महिंदर सिंह केपी* *👉🏻 कल परिजनों और समर्थकों से बैठक कर लेंगें बड़ा फैसला*

जालंधर,12 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर से कांग्रेस लोकसभा सीट के लिए राहुल गांधी से मीटिंग करने के लिए कई दिनों से दिल्ली में बैठे कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री महिंद्र सिंह केपी आज रात जालंधर लौट रहे हैं। क्योंकि जालंधर से चौधरी संतोख सिंह की उम्मीदवारी बरकरार रहने के कारण महिंद्र सिंह केपी आज रात दिल्ली से वापस जालंधर पहुंच जाएंगे। जिसके बाद वह कल अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। जिसमें वह सभी की राय लेने के बाद कोई बड़ा फैसला लेंगे। हो सकता है कि महिंद्र सिंह केपी किसी दूसरी पार्टी में चले जाएं या फिर आजाद उम्मीदवार के तौर पर जालंधर से ही खड़े होकर चौधरी संतोख सिंह के लिए परेशानी का सबब बन जाए। वैसे तो भाजपा और अकाली दल पहले ही महिंद्र सिंह केपी को अपनी पार्टी की तरफ से खड़े होने की पेशकश कर चुके हैं। अब देखना यह है कि महिंद्र सिंह केपी क्या निर्णय लेते हैं, लेकिन जालंधर लोकसभा सीट का इतिहास रहा है कि कोई भी उम्मीदवार पार्टी को छोड़ आजाद खड़ा होकर जीत नहीं पाया है। अब देखना यह है कि महिंद्र सिंह केपी कांग्रेस के हाथ को छोड़कर किस पार्टी का दामन थामते हैं, लेकिन एक बात तो साफ है कि कल महिंद्र सिंह केपी कोई बड़ा धमाका जरूर करेंगे।
