*👉🏻 2 दिन से घर से गायब व्यक्ति की प्रिंटिंग प्रेस में मिली लाश* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- दो दिन से घर नहीं आए 38 वर्षीय व्यक्ति की होशियारपुर अड्डा में स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान उपकार नगर निवासी सन्नी कक्कड़ के रूप में हुई है।
सन्नी कक्कड़ की लाश प्रिंटिंग प्रेस में पड़ी होने की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी कीर्ति भी मौके पर पहुंच गई। कीर्ति ने बताया कि उसका पति 2 दिन से घर नहीं आया था।
जिसके बाद आज उसकी मौत की खबर मिली। मृतक को इसी प्रिंटिंग प्रेस में काम करते 3 साल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

