*👉🏻 डेढ़ घंटे तक रुकी रही हावड़ा, तीन फाटक डेढ़ घंटे तक रहे बंद, लोग हुए परेशान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,29 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला/हरीश)-जालंधर से अमृतसर जाने वाली हावड़ा (ट्रेन नं-13005) आज डेढ़ घंटे तक सोडल फाटक पर रुकी रही। पहले ही 13 घंटे लेट चली हावड़ा जालंधर रेलवे स्टेशन पर रात 7:50 पर पहुंची। 8 मिनट तक स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन जैसे ही अमृतसर के लिए रवाना हुई तो सोडल फाटक पर पहुंचते ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया।
जिस वजह से डेढ़ घंटे तक ट्रेन वहीं पर रुकी रही। सोडल फाटक पर ट्रेन के रुकने की वजह से टांडा फाटक, होशियारपुर अड्डा फाटक और सोडल फाटक डेढ़ घंटे तक बंद रहा। जिस कारण वहां से निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहला नवरात्रा होने के कारण श्री देवी तालाब मंदिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। डेढ़ घंटे बाद ट्रेन को
दूसरा इंजन लगाकर जालंधर स्टेशन पर लेकर जाया गया। जहां से आधे घंटे बाद ट्रेन फिर से रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होने के बाद फाटक खोले गए और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
