अवैध असलहे सहित दो काबू
जालंधर,16 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस ने अवैध असलहे सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए-1 के प्रभारी हरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित बिधिपुर थाना मकसूदां में गश्त कर रहे थे कि शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर कि एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ लाला उर्फ रोहित पुत्र बाबूराम निवासी कारपोरेशन कॉलोनी जालंधर बताया। आरोपी ने बताया कि वह आठवीं पास है और किसी फाइनेंसर के पास कलेक्शन का काम करता है। आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज है।
इसी प्रकार एएसआई कृष्ण गोपाल ने गश्त दौरान रेलवे स्टेशन करतारपुर के मोड़ पर गुरपाल सिंह उर्फ गोपा पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव फ़ियाली जिला कपूरथला को एक 12 बोर की राइफल व के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है और उस पर भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है ताकि और भी मामले हल हो सके।


