*👉🏻 चूरा पोस्त सहित एक काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,10 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने तीन किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित जेके ढाबा के पास मौजूद थे। तभी एक मोना व्यक्ति जिसके हाथ में भूरे रंग का बैग पकड़ा हुआ था आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख उक्त व्यक्ति घबरा गया और बैग फेंक
कर वापिस भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत ही उसे काबू कर फेंके हुए बैग की तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र जसपाल सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।