*👉🏻 3 किलो हैरोइन, 2 लाख रुपये ड्रग मनी सहित तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जजालंधर,12 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए-1 और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वडाला चौक नज़दीक नाकाबंदी कर फरार चल रहे तस्कर को काबू कर उसके पास से 3 किलो हैरोइन और दो लाख रूपये ड्रग मनी बरामद की है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए-1 और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 9 सितंबर को दो नशा तस्करों विक्रम सिंह विक्की पुत्र राज सिंह और करणवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से नशा व ड्रग मनी बरामद की थी। पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपने दो साथियों चरणजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव गट्टी मत्तड़ थाना लखोके बहराम जिला फिरोजपुर के बारे में बताया था। जिन्हें पुलिस ने नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी मक्खन सिंह को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर उसके पास से नशा व एक पिस्तौल बरामद की थी। जबकि चरणजीत सिंह फरार हो गया था 12 अक्तूबर को सीआईए स्टाफ फिर से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए फिरोजपुर बॉर्डर उसके घर छापेमारी करने गई थी।
मगर आरोपी घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चरणजीत अपने पिता मक्खन सिंह की जमानत करवाने के लिए जालंधर अदालत में स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पीबी 03-ए एक्स-7979 में गया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ और बस्ती बावा खेल की पुलिस ने वडाला चौक में नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर फिरोजपुर से 3 किलो हैरोइन और देवीद्वार मंदिर जलालाबाद फाजिल्का जहां पर आरोपी ने किराए का मकान लिया हुआ है वहां से दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
