👉🏻 बेखौफ हमलावरों ने घर में बैठी मां बेटी को गोलियां मार कर किया कत्ल, हमलावर जाते समय मृतक महिला की लाश को लगा गए आग

👉🏻 पड़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 17 अक्तूबर 2023-(प्रदीप भल्ला)- महानगर में क्राइम का ग्राफ रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। जालंधर देहात के पतारा थाना में पड़ते गांव भुजवाल में आज बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में बैठी हुई मां-बेटी को गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी।
हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने मृतक महिला को जाते समय आग भी लगा दी।
जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी पत्नी व बेटी गुरप्रीत कौर और रणजीत कौर को गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने पत्नी की लाश को आग भी लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत ही एसएसपी देहाती अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक महिला के पति जगतार सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम उनके दामाद जो कि अमेरिका में रहता है ने दिलाया है। उन्होंने बताया कि कई बार इसकी शिकायत पतारा थाना की पुलिस को दी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसका अंजाम आज उनकी पत्नी वह बेटी का कत्ल है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।


