*👉🏻 मामला जन्मदिन की पार्टी दौरान कुछ युवकों द्वारा सरेआम गोलियां चलाने की वीडियो वायरल का* *👉🏻 पुलिस ने गोलियां चलाने वाले 6 युवकों को किया गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,30 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें कुछ युवक पंजाबी गानों की धुनों पर नाचते हुए गोलियां चला रहे थे। जिसके बारे में कुछ समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई थी। इसी मामले का संज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 और थाना सदर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवकों में से 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना सदर और सीआईए स्टाफ-1 की टीम गश्त दौरान गांव बोडे सपराये मोड पर मौजूद थी कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बारे में पता लगा। जिसमें कुछ युवक पंजाबी गानों पर भंगड़ा डालते हुए हवाई फायर कर रहे थे।
जांच करने पर पुलिस पार्टी को पता चला कि 25 अक्तूबर को गांव जगराल में जसकरण सिंह उर्फ जस्सी बाजवा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव जगराल थाना सदर द्वारा अपने खेतों में बने खूह पर लगी मोटर पर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी की जा रही थी। इसी दौरान युवकों ने हवाई फायर किए थे। पुलिस टीमों ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें गांव अलीपुर के पालम विहार और कुछ युवकों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सुमित कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी पिंड कोट सदीक थाना भार्गव कैंप जालंधर, गगनप्रीत सिंह उर्फ बावा पुत्र लेट अतर सिंह निवासी पालम विहार पिंड अलीपुर थाना सदर जिला जालंधर, प्रह्लाद उर्फ सोनू पुत्र राजेश धवन निवासी भगत सिंह नगर मॉडल हाउस जालंधर, नरिंदर सिंह उर्फ नवी पुत्र लेट प्रीतम सिंह निवासी रविंद्र नगर फेस 2 थाना डिवीजन नंबर सात, गुरिंदर सिंह उर्फ गगन पुत्र लेट जगदेव सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी खुरला किंगरा जालंधर और जगीर सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी पंजाबी बाग नज़दीक दुल्हन पैलेस जालंधर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के हथियारों से हवाई फायर किए थे। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
