*👉🏻 गौंडर गैंग के किंगपिन पिंदा निहालपुरिया गिरोह के 13 हिस्ट्रीशीटर शूटरों सहित 19 काबू* *👉🏻 भारी तादात में हथियार,विदेशी करंसी व गाड़ियां पकड़ी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 जून 2022-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर देहाती पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब थाना लोहियां की पुलिस ने मशहूर गौंडर गैंग के किंगपिन पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा निहालपुरिया के 13 हिस्ट्रीशीटर शूटर सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 हथियार ( 6 पिस्टल 32 बोर, 3 पिस्टल 315 बोर, 1 बंदूक 315 बोर, 1 बंदूक 12 बोर) सहित एक टोयोटा इनोवा, एक XUV 500 गाड़ी सहित 8 लाख रुपये की विदेशी करंसी बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर देहाती आईपीएस स्वपन शर्मा ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन कंवलप्रीत सिंह चाहल की हिदायतों पर डीएसपी सब डिवीजन शाहकोट जसविंदर सिंह खैहरा की अगुवाई में थाना लोहियां के प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह ने नशा तस्करों, अपराधियों और लूटपाट करने वाले लोगों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत पिंदा निहालपुरिया गैंग के 13 हिस्ट्रीशीटर शूटर सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी गिनती में हथियार व विदेशी करंसी बरामद कर ली। 
–पकड़े गए आरोपियों की पहचान–
पुलिस में पकड़े गए आरोपियों की पहचान 1.सुनील मसीह उर्फ जीना 2. रविंदर उर्फ रवि 3. प्रदीप सिंह 4. मनजिंदर सिंह उर्फ शवी 5. सुखमन सिंह उर्फ शुभा निवासी लोहियां जालंधर 6. संदीप उर्फ डल्ली 7. मेजर सिंह 8. अप्रैल सिंह उर्फ शेरा 9. बलविंदर सिंह उर्फ गुड्डा 10. सुलिन्दर सिंह सभी निवासी नकोदर 11. सतपाल सत्ता निवासी मक्खू फिरोजपुर 12. दविंदर पाल उर्फ दीपू 13. सतवंत सिंह उर्फ जग्गा निवासी शाहकोट। यह सभी आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी के मामलों के अपराधी है। 
–13 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को पनाह देने और अन्य तरह की सपोर्ट करने के आरोप में छह गिरफ्तार–
इन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को पनाह देने और अन्य तरह की सपोर्ट देने के आरोप में छह आरोपियों को पकड़ा है। जिनकी पहचान 1. अमरजीत उर्फ अमर निवासी धर्मकोट 2. बलबीर मसीह 3. ऐरक 4. बादल तीनों निवासी लोहियां 5. हरविंदर सिंह निवासी शाहकोट 6. बचित्तर सिंह निवासी कपूरथला के रुप में हुई है।
–गिरोह का सदस्य पम्मा ग्रीस में रह कर अपराधियों की करता है फाइनेंशियल मदद–
इस गैंग का एक साथी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा जो कि अब ग्रीस में रहता है और इनकी फाइनेंशियल मदद करता है। पम्मा हवाले कि राशि अमरजीत अमर को भेजता है जो कि अपराधिक गतिविधियां करने के लिए गिरोह के सदस्यों को बांटता है।