*👉🏻 भार्गव कैम्प का मशहूर शराब तस्कर बॉबी काबू,अवैध शराब व बोलेरो गाड़ी जब्त* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 24 मई 2021-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ-2 देहाती की टीम ने भार्गव कैंप के मशहूर शराब तस्कर भारत भूषण उर्फ बॉबी पुत्र चरण दास को 1,26,000 ML शराब व बोलेरो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि भार्गव कैंप का मशहूर शराब तस्कर भारत भूषण बॉबी अपनी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में गोराया की तरफ से अवैध शराब लेकर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर एएसआई परविंदर सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की, जिसने मेन रोड गोराया एलआईसी दफ्तर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस पार्टी ने एक सफेद रंग की बोलेरो नंबर पीबी-08-ईई-6629 को रोका जिसे भारत भूषण बॉबी निवासी भार्गव कैम्प चला रहा था। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 1,26,000 ML अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक भारत भूषण बॉबी पर थाना गोराया में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह 9-10 साल से अवैध शराब का धंधा कर रहा है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।