*👉🏻 तल्हण जोड़ मेला* *👉🏻 कुश्ती मुकाबले में खांबड़ा बनी विजेता*
जालंधर,16 जून-(प्रदीप भल्ला)-गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तल्हण में वार्षिक जोड़ मेला रिसीवर-कम-तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर की देख-रेख में शुरू हो गया। इस मौके पर सांसद चौधरी संतोख सिंह व अन्य गणमान्यों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अपनी हाज़िरी लगाई। मेले के पहले दिन लड़कों के 60 किलो वर्ग कुश्ती के मुकाबले हुए। जिसमें खांबड़ा की टीम विजेता और ढिलवां की टीम उप विजेता रहे। 16 जून को शाम साढ़े पांच से रात दस बजे तक गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई लखविंदर सिंह, बीबी बलविंदर कौर, खडूर साहिब श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई रणधीर सिंह, भाई गुरदेव सिंह भाई महिंदर सिंह श्रीनगर वाले कीर्तन करेंगें।

17 जून को रक्तदान कैंप सुबह दस से दोपहर दो बजे तक और ढाडी दरबार में सुबह साढ़े दस से तीन बजे तक भाई दीदार सिंह दरदी, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह वजूहा,लखविंदर सिंह सोहन कीर्तन करेंगे। इसी दिन कुश्तियां, एथलेटिक्स के मुकाबले भी होंगे।
