*👉🏻 नार्थ जोन प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन जालंधर के पूर्व प्रधान सुशील हांडा ने चारों विधायकों का आभार जताया*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- सरकार ने पुरानी एनओसी पर रजिस्ट्री शुरू करवा दी है। जिस कारण प्रॉपर्टी डीलरों कि जो प्लॉट और बिल्डिंग बिकने के लिये फसे थे वह बिकना शुरू हो गया है और उनका रजिस्ट्री का कार्य शुरु हो चुका है। इसी लिए नार्थ जोन प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन जालंधर के पूर्व प्रधान सुशील हांडा ने चारों विधायकों का आभार जताया है हांडा ने कहा कि विधायकों के कारण ही पुरानी एनओसी पर रजिस्ट्रीया खुलने का कार्य शुरू हुआ है। अगर चारों विधायक जोर ना लगाते तो प्रॉपर्टी डीलरों का बहुत ज्यादा नुकसान होना था। चारों विधायकों के कारण ही उनके जो पुराने प्लॉट हैं उनका कार्य फिर से शुरू हुआ है। इसीलिए वह चारों विधायकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

