*👉🏻 चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार काबू, 20 बाइक और 10 मोबाइल बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोर लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को काबू कर उनके पास से चोरी किए हुए 20 मोटरसाइकिल और दस मोबाइल बरामद किए हैं। पत्रकारवार्ता दौरान एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्पबाली को सूचना मिली थी कि लुटेरा गिरोह के कुछ सदस्य गद्दोवाली भट्ठा के पास टोली बनाकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
उनके पास चोरी किए हुए मोटरसाइकिल भी मौजूद हैं जिन्हें वह किसी दूसरी जगह पर पहुंचाने वाले हैं। अगर इसी समय छापेमारी की जाए तो आरोपी चोरी के वाहनों सहित काबू आ सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस पार्टी सहित उक्त जगह पर छापेमारी कर चार आरोपियों को काबू कर उनके पास से 20 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद कर लिए जो कि आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से लूटे थे।
आरोपियों से जांच दौरान पुलिस ने 14 मामले ट्रेस किए हैं। जिनमें से एक कमिश्नरेट पुलिस, पांच मामले जिला कपूरथला और आठ मामले जालंधर देहाती के हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेठी सिंह उर्फ सेठी पुत्र बलवीर सिंह निवासी पिंड कुतबेवाल/मेहरवाल थाना तलवंडी चौधरियां, प्रभजीत सिंह उर्फ पब्बा पुत्र जसपाल सिंह निवासी पिंड झलबिबड़ी थाना फत्तूढींगा जिला कपूरथला, बलविंदर सिंह उर्फ मानी पुत्र लैहंबर सिंह निवासी पिंड बल्ल नो थाना सदर नकोदर जालंधर और बुकन सिंह उर्फ बुकन पुत्र अवतार सिंह निवासी पिंड बल्ल नो थाना सदर नकोदर जालंधर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

