जालंधर :फोल्ड़ीवाल के पास युवक का शव बरामद

जालंधर के फोल्ड़ीवाल के पास 23 वर्ष के युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सुदामा के रूप में हुई है जोकि बिहार का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा शव की सूचना थाना नंबर 7 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद ए.एस.आई गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। पहले युवक की पहचान होना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बाद में मृतक की पहचान हो गई । पहचान होने के बाद मृतक के परिवार वालों को सूचित किया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौत का कारण नहीं पता लग पाया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग पाएगा। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं।


