*👉🏻 स्कॉर्पियो में डोडे चूरा-पोस्त लेकर आ रहे तीन व्यक्ति काबू* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-देहात क्षेत्र के थाना शाहकोट की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी में चूरा पोस्त लेकर आ रहे तीन व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया की थाना शाहकोट के प्रभारी एस आई सुरिंदर कुमार ने एस आई भूपेंद्र सिंह चौकी इंचार्ज तलवंडी संघेड़ा थाना शाहकोट और पुलिस पार्टी सहित पिंड सादिकपुर मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस पार्टी ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को शक के आधार पर रोका जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से दो प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए जिनमें 20 20 किलो चूरा पोस्त था। पुलिस ने तुरंत ही तीनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम भगत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जालंधर रोड धर्मकोट थाना धर्मकोट जिला मोगा, पवनदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी अमीवाल थाना धर्मकोट जिला मोगा और सुखविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी पंडोरी अराइयाँ थाना धर्मकोट जिला मोगा बताया।
पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी भगत सिंह का मोगा रोड धर्मकोट में शेर-ए-पंजाब नामक ढाबा है जिसकी आड़ में वह ट्रक ड्राइवरों व अन्य लोगों को चूरा-पोस्त बेचता है। आरोपी पहले भी हिमाचल से चूरा-पोस्त खरीद कर अपने ग्राहकों को सप्लाई दे चुके हैं। आज भी तीनों आरोपी हिमाचल से चूरा-पोस्त लेकर आ रहे थे। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है
