*👉🏻 कांग्रेस की नाकामियों के दो साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन* *👉🏻 प्रदर्शन के बाद अपनी ही पार्टी के झंडों का किया अपमान, झंडे जमीन पर फ़ैंक चले गए वरिष्ठ भाजपाई नेता व कार्यकर्ता*
जालंधर,16 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- भाजपा के जिला प्रधान रमन पब्बी और ज़िला प्रधान अकाली दल कुलवंत सिंह मन्नन की अगुवाई में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ श्री राम चौक में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार की नाकामियों के 2 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने रोष प्रदर्शन कर बताया कि कांग्रेस सरकार इन 2 सालों में पूरी तरह से फेल साबित 

हुई है। क्योंकि इनके कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है और ना ही लोगों को सुविधाएं मिल पाई है। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ इतना रोष था कि वह इसी जोश में अपनी पार्टी के झंडे का ही अपमान कर गए। भाजपाइयों ने रोष प्रदर्शन के बाद जमीन पर ही पार्टी के झंडे फेंके और चले गए। जिससे पता चलता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में पार्टी और पार्टी के झंडे के प्रति कितना सम्मान है। इस रोष प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया,कुलवंत सिंह मन्नन, राकेश राठौर, सुनील ज्योति आदि शामिल थे। लेकिन किसी भी नेता ने पार्टी के झंडे के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और पार्टी के झंडे को वहीं छोड़ चले गए। अब देखना ये है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता इस बात का संज्ञान लेंगे या नहीं।


