*👉🏻 गैंगस्टर खालिस्तानी समर्थकों के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की फिराक में-ईशांत शर्मा* *👉🏻 इंग्लैंड में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का खालिस्तान समर्थकों द्वारा विरोध करना निंदनीय-विनय कपूर* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 नवंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- शिवसेना हिन्द की एक बैठक राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा के निशाआदेशों पर जिला प्रधान विनय कपूर की अगुवाई में की गयी जिसमें विशेष तौर पर पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा उपस्थित हुए बैठक को संबोधित करते हुए ईशांत शर्मा ने कहा कि गैंगस्टर खालिस्तानी के इशारे पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने के फिराक में
है दिल्ली एयरपोर्ट से गैंगस्टर सुखप्रीत उप बुड्ढा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया इस कार्रवाई पर शिवसेना हिन्द पंजाब पुलिस की सराहना करती है खालिस्तानी गैंगस्टर पंजाब में फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने के फिराक में है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है इस पर पंजाब सरकार पंजाब पुलिस को गंभीरता से सोचने की जरूरत है पकड़े गए आतंकवादी को शक्ति से पूछताछ की जाए पंजाब में आतंकवादी पकड़े जा रहे है कभी लुधियाना कभी होशियारपुर कभी गुरदासपुर कभी जालंधर में इससे यह साबित होता है कि पंजाब में फिर से आतंकवाद अपना प्यार पसारने लगा है जो बहुत ही चिंता का विषय है हर एक बार हिंदू नेताओं को टारगेट किया जाता है लेकिन पंजाब सरकार हिंदू नेताओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है आगे भी कई हिंदू नेता शहीद हो चुके हैं आगे कोई ऐसी घटना ना हो इसलिए हिंदू नेताओं की सुरक्षा यकीनी बनाए पंजाब सरकार पंजाब सरकार को सोशल मीडिया पर खालिस्तान और 2020 का जो प्रचार करते हैं उस पर प्रतिबंध लगाया जाए जिससे पंजाब में अमन शांति बनी रहे खालिस्तान समर्थक द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इंग्लैंड में विरोध करना बहुत ही निंदा का विषय है इसका शिवसेना हिन्द कड़े शब्दों में निंदा करती है इस मौके पर सुभाष महाजन, मुनीश बाहरी, सूरज मोहित, सनी कल्याण आदि उपस्थित थे।

