जालंधर के चुनमुन मॉल के पास दो गाड़ियों और बुलेट के बीच टक्कर

जालंधर : जालंधर के चुनमुन मॉल के पास दो गाड़ियों और बुलेट के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में जान की हानि होने से बचाव हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा आई-20 ड्राइव कर रहा था, इसी बाच बुलेट सवार आया और दूसरी तरफ से दूसरा गाड़ी वाला आ गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना की वजह से गाड़ी के एयर बैग्स भी खुल गए थे। कार सवार ने कहा कि यह घटना बुलेट सवार की वजह से हुई है, क्योंकि वह तेज रफ्तार से आ रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना में बुलेट सवार को टांग पर चोट आई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैफिक को पुलिस द्वारा सही ढंग से चलाया जा रहा है।
