*👉🏻 पानी के बिलों में वृद्धि और 5 मरले तक के मकानों पर पानी का बिल लगाने के विरोध में भाजयुमों ने फूंका कैप्टन सरकार का पुतला* *👉🏻 पंजाब सरकार गरीब जनता पर डाल रही है टैक्सों का बोझ-सन्नी शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,28 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर नगर निगम द्वारा पानी के बिलों में वृद्धि और 5 मरला तक के मकानों को मुफ्त पानी की सेवा बंद करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा की अगवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब सरकार खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में मुनीश विज, अमित भाटिया, राजन शर्मा, नीरज गुप्ता, संतोष, सौरव, मनदीप, गौरव शारदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार गरीब जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी कर रही है। नगर निगम द्वारा पानी के बिलों में वृद्धि और 5 मरला तक के मकानों को मुफ्त पानी देने की सेवा को बंद करने का जो निर्णय लिया है वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार पानी के बिलों में हर साल 5% के हिसाब से वृद्धि और वाटर मीटर के चार्ज भी गरीब जनता से वसूलने की तैयारी कर रही है। जिससे गरीब जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सन्नी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार 3 सालों में शहर की सड़कों की दशा को तो सुधार नहीं पाई है। जिस कारण रोजाना ही कई लोग टूटी सड़कों के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर नगर निगम ने अपना फैसला ना बदला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा जिसकी जिम्मेवार पंजाब सरकार होगी।