*👉🏻 सांसद संतोख चौधरी के घर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे आंगनवाड़ी मुलाज़िम* *👉🏻 सांसद के गेट के सामने रखी कनक ताकि सरकार का पेट भर सके*

जालंधर,6 मई-(ज्ञान सिंह)- अपनी मांगे मनवाने के लिए आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन के सदस्यों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर धरना लगाया। जानकारी देते हुए आंगनवाडी मुलाजिम यूनियन की जिला प्रधान सतवंत कौर ने बताया कि उनकी मांगे जो काफी समय से चली आ रही है सरकार द्वारा पूरी नहीं की जा रही। इसीलिए आज सभी सदस्यों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर के बाहर धरना लगाया और उनके गेट के आगे कनक फैंकी ताकि सरकार का पेट भर सके। सतवंत कौर ने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी चार मांगे हैं जो सरकार द्वारा पूरी नहीं की जा रही और ना ही मुख्यमंत्री के साथ उनकी मीटिंग करवाई जा रही है। अगर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी मीटिंग ना करवाई गई तो संघर्ष और भी तेज होगा। सतवंत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी मुलाजिमों को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान पैटर्न के हिसाब से मान भत्ता दिया जाए। आंगनवाड़ी से जो 3 से 6 साल के बच्चों को प्राइमरी स्कूल में भेजा गया है वह वापस आंगनवाड़ी में भेजे जाएं। इसके इलावा जो ब्लॉक एनजीओ को दिए गए हैं वह भी वापस किए जाएं और आंगनवाड़ी मुलाजिमों की पेंशन लगाई जाए। अगर यह मांगे सरकार द्वारा ना मानी गई तो वह बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू करेंगे। अपनी मांगों का एक पत्र यूनियन के सदस्यों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह को सौंपा। सांसद ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिलाया।

