*👉🏻 सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी, धुंए ने ली पति पत्नी की जान*
जालंधर,18 जनवरी 2019-(भल्ला/बब्बू)- सर्दी से बचने के लिए पति ने कोयले डाल अंगीठी जलाई और उसी अंगीठी के धुंए ने पति पत्नी की जान ले ली। थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते अवतार नगर में रहने वाले रंजीत कुमार पुत्र रमेश माटो ने रात सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी में कोयले डाल आग जलाई। उनकी पत्नी रीटा भी आग सेंकते सेंकते हुए सो गई। इसी मकान की ऊपरी मंज़िल पर रंजीत का बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रहता है। उसी ने बताया कि सुबह जब वह नीचे उतरा तो देखा कि भाई का दरवाजा अभी तक बंद है। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो पति पत्नी मृत पड़े हुए थे। अंगीठी के धुंए के कारण दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना तुरंत थाना भार्गव की पुलिस को दे गई।पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही थी।
