गौरव मॉडल स्कूल अभयपुर (पंचकूला) की 25वी वर्षगांठ मनाई गई
गौरव मॉडल स्कूल अभयपुर (पंचकूला) की 25वी वर्षगांठ अग्रवाल भवन सेक्टर 16 में काफी धूमधाम से मनाई गई । जिसमें विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समारोह के मुख्य अतिथि महान संत श्री श्री 108 तपोनिष्ठ संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने की । 
सम्माननीय अतिथि नेशनल प्राइवेट स्कूल श्री कुलभुषण शर्मा रहे । इसके अलावा हरियाणा प्राइवेट स्कूल उपाध्यक्ष श्री बंसी लाल कपूर तथा पंचकूला जिले के अनेक स्कूल समारोह में उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने संदेश के रूप में 25 वी वर्षगांठ पर बधाई देते हुए बच्चों के अभिभावकों को संदेश दिया कि वह बच्चों की जिम्मेदारी केवल स्कूल पर न छोड़कर अपनी भी जिम्मेदारी समझें तथा बच्चों के सर्वागीण विकास में सहयोग देवें । सभी अतिथियों ने सारे स्टाफ व बच्चों कोअपनी और से बहूत बहुत बधाई दी । बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया ।

