*👉🏻 नशीले इंजेक्शन और नशीली गोलियों सहित तीन नशा तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,31 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी दौरान तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 56 नशीले इंजेक्शन और 813 नशीली गोलियां बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी एसआई पुष्प बाली ने 30 दिसंबर को पुलिस पार्टी सहित भट्ठा रोड किशनगढ़ में नाकाबंदी की हुई थी। तभी करतारपुर की तरफ से एक्टिवा पर सवार एक मोना व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।
जिसे शक के आधार पर रोककर एक्टिवा पर टंगे हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 700 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदी पुत्र जोरा सिंह निवासी तरनतारन बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। इसी प्रकार एसआई पुष्प बाली ने 31 दिसंबर को सिनेमा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी गुरुद्वारा गंगसर की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसने हाथ में वजनदार थैला पकड़ा हुआ था। शक होने पर उस व्यक्ति को रोककर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 56 नशीले इंजेक्शन और 113 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मलकीत सिंह उर्फ मीता पुत्र अवतार सिंह निवासी जल्ला सिंह वाला थाना करतारपुर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मलकीत सिंह ने बताया कि वह नशीली गोलियां व इंजेक्शन हरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी काहलवां के पास से लेकर आता है। पुलिस ने हरदीप सिंह पर भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
