*👉🏻 नीविया और कोस्को कंपनी का नकली मारका लगा कर फुटबॉल बना रहा था पार्षद पति, पुलिस ने रेड कर जब्त किया सामान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,2 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने बस्ती दानिशमंदा के कढ़ी वाला चौक के नजदीक स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर निविया और कॉस्को कंपनी का नकली मारता लगाकर फुटबॉल बनाने वाला सामान ज़ब्त किया है। यह कारोबार वार्ड नंबर 75 की कांग्रेसी पार्षद अनीता के पति बलबीर बीरा का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती दानिशमंदा में बलबीर बीरा निविया और कॉस्को कंपनी का नकली मारका लगाकर फुटबॉल तैयार कर बेचता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां से भारी तादात में फुटबॉल बनाने की शीट, पीस और दोनों कंपनियों का मारका लगा हुआ सामान बरामद हुआ है। छापेमारी से पहले ही बलबीर बीरा व कर्मचारी मौके से फरार हो चुके थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी।

