*👉🏻 नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी धर्म को कोई खतरा नहीं:-अनिल सच्चर* *👉🏻 मोदी सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रही कांग्रेस* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 7 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- आज नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर के कार्यालय में एक बैठक हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से श्री सुशील सैनी जी तथा मुरली वधवा जी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित हुए। उन्होंने सभा में उपस्थित नेताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा अपने विचार साझा किए। अनिल सच्चर ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी धर्म या संप्रदाय की नागरिकता को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। यह सिर्फ लोगों को भड़का कर मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेसी ऐसी कुटिल चालें चल रही है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे श्री राम चौक कंपनी बाग से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को सफल बनाएं। इस अवसर पर कांत कारीर, अनिल काला, अजय जोशी, रमेश शर्मा, सतीश जोशी, सुरेश शर्मा, कीमती भगत, गुलशन प्रिंस, सतीश भल्ला, सरबजीत हांडा, शाम शर्मा, अश्वनी ढांडा, रमेश शर्मा, विपन आनंद, दीपक जोडा, रोक्सी उप्पल, मनीष राजपूत, पुरुषोत्तम हैप्पी, संजय भगत, आशु पेठेवाला, सुधीर ठुकराल, सुरेश मरवाहा, राजेंद्र सिंह पप्पी और विशाल कालिया भी उपस्थित थे।