*👉🏻 वेस्ट हल्के में बीते पांच सालों में अवैध लॉटरी के कारोबार से विधायक के खासम खास “ए. जे” ने इकट्ठे किये करोड़ों रुपये* *👉🏻 विधायक के खासमखास ने हर अवैध लॉटरी स्टॉल से लिये 40 से 50 हज़ार रुपये महीना, अवैध कारोबारियों और शराब तस्करों को संरक्षण देने के कारण कांग्रेसी उम्मीदवार का गिर रहा ग्राफ* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 फरवरी 2022-(एच.ई)- जालंधर विधानसभा वेस्ट हलके में इस समय राजनीतिक रस्साकशी जोरों पर है। मगर आम लोगों की नजर में कांग्रेसी उम्मीदवार का ग्राफ गिरता जा रहा है। बीते 5 सालों में विधायक के खासम खास लोगों द्वारा वेस्ट हल्के में अवैध लॉटरी कारोबार, शराब तस्करी और अवैध कॉलोनियों को संरक्षण देकर मोटी कमाई होने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मचा दी है। कुछ लाटरी स्टाल वालों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने वेस्ट हल्के में लॉटरी का काम शुरू किया था लेकिन वह विधायक के खासम खास “ए.जे” नामक व्यक्ति को महीना नहीं दे रहे थे। जिसके बाद उनकी दुकान पर पुलिस की रेड पड़ गई, मगर दूसरी लॉटरी की दुकानें सरेआम चल रही थी। इस घटना के बाद उन्हें पता चला कि विधायक के खासम खास “ए.जे” नामक व्यक्ति को 40 से ₹50,000 महीना देने पर वह आप को संरक्षण दे देगा और आपकी दुकान पर पुलिस की रेड नहीं पड़ेगी। फिर क्या था उक्त दुकानदारों ने “ए.जे” नामक व्यक्ति को उसका हिस्सा पहुंचाना शुरू कर दिया। “ए.जे” खुद सीधे तौर पर रुपए नहीं पकड़ता, उसने आगे “एस” नामक व्यक्ति को सारी लॉटरी दुकानों से कलेक्शन इकट्ठी करने के लिए रखा हुआ है। जिसके जरिए महीना “ए.जे” तक पहुंचाया जाता था। ऐसा ही 5 सालों तक चलता रहा और “ए.जे” ने लॉटरी स्टालों से महीना लेकर करोड़ों रुपया इकट्ठा कर लिया। यह वही “ए.जे” है जो आजकल कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए कुछ हद तक मीडिया को मैनेज कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ वेस्ट हल्के में अवैध कॉलोनियां काटी गई। कुछ एक कॉलोनियों से विधायक के खासम खास लोगों को 5 से ₹10,00000 तक पहुंचाया गया और कुछ कॉलोनियों में दो-दो प्लाट भी दिए गए। तभी तो इन अवैध कॉलोनियों पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। वेस्ट हलके के लोगों को जब इन बातों का पता चला तो वह लोग भाजपा के साफ़ छवि वाले उम्मीदवार मोहिंदर भगत की तरफ हो गए। अब लोग वरिष्ठ भाजपा नेता चूनीलाल के सुपुत्र मोहिंदर भगत को समर्थन दे रहे हैं, क्योंकि भगत चूनी लाल जब कैबिनेट मंत्री थे तो उन्होंने वेस्ट हलके के विकास के लिए करोड़ों रुपया खर्च किया। उन्होंने दो डिस्पेंसरी बनवाई, स्कूल खोला, वाटर और सीवरेज को सही तरीके से लागू करवाया, स्ट्रीट लाइटें लगवाई। वेस्ट हल्के में मजबूत सड़कें बनाई। भगत चूनी लाल के समय में बनवाई गई सड़कें (देओल नगर,न्यू देओल नगर,तिलक नगर रोड) आज तक चल रही है। कांग्रेस राज में तो इन सड़कों का पैच वर्क तक नहीं हुआ है। इन्हीं कामों को देखते हुए लोग आज भी भगत चूनीलाल की तारीफ करते हैं और यही अपेक्षा उनके सुपुत्र मोहिंदर भगत से कर रहे हैं। व्यस्त हल्के मैं अपने तौर पर किए गए सर्वे के अनुसार भी मोहिंदर भगत को पहले नंबर पर गिना जा रहा है। दूसरे नंबर पर आम आदमी के प्रत्याशी और तीसरे नंबर पर कांग्रेसी उम्मीदवार की गिनती हो रही है।

