*👉🏻 डेढ़ किलो हेरोइन सहित जीजा-साला काबू*
जालंधर,14 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर की पुलिस में डेढ़ किलो हेरोइन सहित जीजा साले को काबू किया है। एचईएन को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चौकी जंडियाला थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर रेशम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित प्रतापपुरा अड्डा के पास से दो व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुबेग सिंह उर्फ बब्बा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव लाटियां थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला और जतिंदर सिंह उर्फ गोविंदा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव धोलेवाला जिला मोगा के रूप में हुई है। जांच दौरान पता चला है कि आरोपी रिश्ते में जीजा साला हैं। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
