*👉🏻 जालंधर की ए.सी मार्किट में जुआ खेल रहे लोगों पर चलाई गोली,घायल*
जालंधर,1 नवम्बर-(प्रदीप भल्ला)-थाना 4 के अंतर्गत आते रैणक बाजार में स्थित ए.सी मार्किट में जुआ खेल रहे लोगों पर कुछ हमलावरों ने गोली चला दी। जिस में कुछ लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया। हमले के पीछे मैक्लोडगंज का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
