*👉🏻 कथित पत्रकार गुरदीप सिंह पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज* *👉🏻 आरोपी का वेपन पुलिस ने किया ज़ब्त, लाइसेंस भी होगा रद्द* *👉🏻 नेताओं के साथ फोटो करवाने का शौकीन था आरोपी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,8 जनवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-खुद को पत्रकार बताने वाले गुरदीप सिंह पर थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में घायल प्रह्लाद पुत्र प्रेमनाथ निवासी गोपाल नगर ने बताया कि सुबह 11:15 बजे उसकी पत्नी किरण उससे बहस कर मायके जाने के लिए घर से चली गई थी। जैसे ही उसकी पत्नी गोपाल नगर स्तिथ खालसा डेयरी के पास पहुंची तो वह उसे मनाने के लिए उसके पीछे पहुंच गया और दोनों में तकरार शुरू हो गई। इसी बीच खुद को पत्रकार बताने वाला गुरदीप सिंह अपने बाइक पर आया और दोनों में तकरार होते देख खुद ही हमारे मामले में पड़ गया। जिसके बाद प्रह्लाद ने गुरदीप को परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा। जिससे खुद को पत्रकार बताने वाला गुरदीप सिंह उर्फ मोना भड़क गया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर उसने प्रह्लाद की टांग पर गोली मार दी। जिसके बाद गुरदीप सिंह अपने बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। प्रह्लाद की पत्नी ने अपने घायल पति को तुरंत ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डीसीपी बलकार सिंह, एडीसीपी डी सुडरविली व थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी कथित पत्रकार गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उस पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का वेपन ज़ब्त कर लिया है और साथ ही वेपन लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी कर दी है।
————————————————————–
— लोगों पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी नेताओं के साथ खिंचवाई हुई फोटो करता था अपलोड-–
आरोपी अपने फेसबुक अकाउंट पर नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर अपलोड किया करता था ताकि लोगों पर दबाव बना रहे। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विधायकों व अन्य नेताओं के साथ फोटो डाली हुई है ताकि देखने वाले को लगे कि उसकी पहुंच ऊपर तक है। इन्हीं तस्वीरों के जरिए वह लोगों में अपनी पैठ बनाकर रखता था।


