*👉🏻यू ट्यूब पर बनाने सीखे नकली नोट, पुलिस ने किया काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- जल्द अमीर बनने के चक्कर में दो व्यक्तियों ने यू-ट्यूब के जरिए नकली नोट बनाने सीख लिए, लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 66,200 रुपए के नकली नोट बरामद कर लिए। जानकारी देते हुए एसपी रविंदर पाल संधू ने बताया कि थाना भोगपुर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित टी-प्वाइंट जीटी रोड भोगपुर में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका जो जालंधर की तरफ से आ रहे थे। पुलिस पार्टी ने दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो दोनों के पास से 66,200 रुपये की नकली करंसी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अश्विनी कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिविल लाइन लुधियाना और गौरव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी कोट किशन चंद जिला जालंधर बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यू ट्यूब के माध्यम से नकली नोट बनाने सीखे थे और वह 1 साल से नकली करंसी का धंधा कर रहे है। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


