*👉🏻 मशहूर गैंगस्टर राजा पहाड़िया एक दिन के पुलिस रिमांड पर*
जालंधर,21 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- मशहूर गैंगस्टर राजा पहाड़िया को बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जालंधर के थाना भार्गव कैंप में भी किसी केस में राजा पहाड़िया वांछित था। थाना भार्गव कैंप की पुलिस आज उसी केस में राजा पहाड़िया को लेकर आई थी और जालंधर की माननीय अदालत में उसे पेश किया था। पुलिस ने माननीय अदालत में राजा पहाड़िया को पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
