*👉🏻 फगवाड़ा गेट में एक दुकान को लगी आग* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,28 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र फगवाड़ा गेट में रात 9:15 बजे एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। आग एक दुकान की ऊपरी मंजिल में लगी होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आग किन कारणों से और किसे लगी है। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए थे।

