*👉🏻 380 पेटी शराब, वरना व आर्टिगा गाड़ी सहित तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,19 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-थाना करतारपुर की पुलिस ने 380 पेटी अवैध शराब, एक आर्टिगा और वरना कार सहित एक तस्कर को काबू किया है। जबकि उसके साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि अविनाश कुमार उर्फ अभी पुत्र मदन लाल निवासी चंदन नगर करतारपुर ज़िला जालंधर अपने साथी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र सवर्ण सिंह निवासी कतनी गेट करतारपुर के साथ मिलकर बाहरी राज्यों से शराब लाकर अपने ग्राहकों को पंजाब की शराब बताकर धोखे से बेचते हैं। आरोपियों ने एक वरना और आर्टिगा गाड़ी भी रखी हुई है जिस पर जाली नंबर लगाकर वह शराब की सप्लाई करते हैं। शराब सप्लाई के इस धंधे में आरोपी अविनाश का भाई व पिता भी उसका साथ देते हैं। आरोपियों ने एक गोदाम लिया हुआ है जिसमें वह शराब डंप करके रखते हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर 380 पेटी अवैध शराब, एक वरना और आर्टिगा गाड़ी सहित आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी के साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।



