*👉🏻—-मामला घई फर्नीचर में लगी आग का—-* *👉🏻 तीन मंजिला इमारत में नहीं था कोई अग्निशमन यंत्र, इमारत के सभी रास्तों पर रखा हुआ था फर्नीचर, नहीं ली थी दमकल विभाग से एनओसी* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें👇🏻*
जालंधर, 23 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत पड़ती नकोदर रोड पर स्तिथ घई फर्नीचर में देर रात 2:10 पर आग लग गई थी। तीसरी मंजिल पर लगी आग के कारण काफी सामान जलकर राख हो गया था।
आग को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी ही मशक्कत के साथ बुझाया था। सुबह दमकल विभाग के एडीएफओ सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। दौरा करने के बाद एडीएफओ सतीश कुमार ने बताया कि घई फर्नीचर के मालिकों ने दमकल विभाग से फायर सेफ्टी के तहत एनओसी नहीं ली हुई थी।
इसके साथ ही तीन मंजिला इमारत के सभी रास्तों पर फर्नीचर रखकर रास्ता बंद किया हुआ था जिस कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इमारत की किसी भी मंजिल पर अग्निशमन यंत्र नहीं थे। जिस कारण आग भड़क उठी और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा। एडीएफओ ने बताया कि इन सारी खामियों की रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजी जाएगी और इमारत को सील कर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की जाएगी।