*👉🏻 परिवार सहित फंक्शन पर जाना पड़ा महंगा, चोरों ने घर से चुराई नकदी व लाखों के गहने* *👉🏻 पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक*
जालंधर,20 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते न्यू देओल नगर में स्थित एक कोठी मालिक को फंक्शन पर जाना महंगा पड़ गया।
परिवार सहित फंक्शन पर गए रोहित बग्गा पुत्र विजय कुमार के घर को चोरों ने निशाना बना अंदर से ₹60,000 की नकदी, डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने, चांदी के गहने व महंगे सूट चुरा लिए। जानकारी देते हुए न्यू देओल नगर निवासी रोहित बग्गा ने बताया कि वह परसों रात 11:00 बजे परिवार सहित किसी समारोह में गए थे और रात को वहीं रुक गए थे। अगले दिन रात 10:00 बजे जब वह अपने घर आए तो देखा अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में पड़ी हुई ₹60,000 की नकदी, डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने, चांदी के गहने और 6 जोड़ी महंगे सूट (कीमत तीन हज़ार प्रति सूट) चोरी कर ले गए हैं।
घटना की सूचना तुरंत ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। रोहित बग्गा ने बताया कि उन्हें अभी इस कॉलोनी में आए चार-पांच महीने ही हुए हैं और उनके साथ यह घटना घट गई।