*👉🏻 उदयनगर में स्थित लकड़ी के कारखाने में आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल* *👉🏻 रिहायशी इलाके में बिना सुरक्षा प्रबंधों के चल रहा था कारखाना*
जालंधर,25 जनवरी 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते उदय नगर में स्थित लकड़ी के कारखाने में देर रहा 3:45 बजे आग लग गई। कारखाने में लकड़ी भरी होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। भयंकर आग देख आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। आग इतनी
ज्यादा भड़क चुकी थी कि सुबह 11:00 बजे तक भी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया गया था। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र शर्मा के अनुसार उन्हें देर रात 3:55 पर फोन आया कि उदय नगर में स्थित एक लकड़ी के कारखाने में आग लगी है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू कर दी। सुबह तक 70 गाड़ियां पानी की आग बुझाने के लिए उपयोग में लाई जा चुकी थी। शर्मा ने बताया कि कारखाने में आग बुझाने का कोई भी प्रबंध नहीं था और आग इतनी भड़क चुकी थी कि पूरी इमारत को नुकसान हुआ है। रिहायशी इलाके में इतने बड़े कारखाने में आग लगने के कारण इलाके के लोग पूरी तरह से दहशत में थे। आग की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब देखना यह है कि रिहायशी इलाके में बिना किसी सुरक्षा प्रबंधों के इतना बड़ा कारखाना चलाने वाले कारखाना मालिक पर पुलिस कार्रवाई करेगी या नहीं। क्योंकि कारखाना मालिक ने आस पड़ोस के इलावा पूरे इलाके के लोगों की जान जोखिम में डाल दी थी।