*👉🏻 काल बना कोहरा, घने कोहरे के कारण 15 गाड़ियां टकराई, एक की मौत* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,05 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- एक बार फिर कोहरा वाहन चालकों के लिए काल बन गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट पर स्थित गांव कानपुर में घने कोहरे के कारण एक टिप्पर पलट गया।
जिस कारण टिप्पर चालक राजवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव हुसैनपुर लालोवाल होशियारपुर की मौके पर ही मौत हो गई। टिप्पर पलटने के बाद पीछे से आ रही कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई। जिस कारण उनमें सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई जो इलाज के लिए अपने वाहनों में सवार होकर चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एएसआई गुरमेल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को साइड में करवा कर आवाजाही को बहाल करवाया। एएसआई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कानपुर में एक ट्रक पलट गया है जिस कारण टिप्पर चालक की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने टिप्पर को साइड में करवाया और रास्ता साफ करवाया। टिप्पर पलटने के कारण 15 के करीब गाड़ियां आपस में टकरा गई थी। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ था। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही थी।

