*👉🏻 पीएपी में कमांडेंट की माता का लूट के बाद कत्ल*
)-जालंधर,17 सितम्बर-(विष्णु/हरदीप सिंह बब्बू)-रामामंडी थाना के अंतर्गत पड़ती दकोहा चौकी के अधीन पड़ते दकोहा में पीएपी में एआईजी कंट्रोल रूम तैनात सरीन प्रभाकर की माता शीला रानी (80) का अज्ञात लुटेरों द्वारा कत्ल कर दिया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही डीसीपी परमबीर सिंह परमार,एडीसीपी-1परमिंदर सिंह भंडाल व थाना रामामंडी,नंगलशामा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक मृतका घर में अकेली थी। तभी अज्ञात लुटेरे घर में घुसे और मृतका के कानों में पहनी बालियां,सोने की चूड़ी व अंगूठी उतारने के बाद गला घोंट हत्या कर फरार हो गए। गौरतलब है कि मृतका का बेटा पीएपी में एआईजी कंट्रोल रूम तैनात है और इससे पहले वह सीआईडी में एआईजी भी रह चुके हैं।

