*👉🏻 भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए शहर में दफ्तर खोल बैठे तांत्रिकों,जालसाज मैरिज ब्यूरो और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी शिवसेना हिंद- ईशांत शर्मा* *👉🏻 खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताने वाला नेता दे रहा है ठग तांत्रिकों को संरक्षण* *👉🏻 इस ख़बर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,13 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- महानगर में भोले भाले लोगों को ठगने के लिए दफ्तर खोल कर बैठे तांत्रिकों,जालसाज मैरिज ब्यूरो वालों और ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ शिवसेना हिंद मोर्चा खोलेगी। हैडलाइन एक्सप्रेस से बात करते हुए शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा ने बताया कि उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं जिनमें बिना लाइसेंस के दफ्तर खोलकर बैठे ठग ट्रैवल एजेंटों,ठग तांत्रिकों और जालसाज मैरिज ब्यूरो वालों ने भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर लाखों रुपए ऐंठ लिए हैं। इन सभी ठग ट्रैवल एजेंटों,ठग तांत्रिकों और जालसाज मैरिज ब्यूरो वालों को एक ऐसे व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है जो खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताता है, जबकि उक्त व्यक्ति के ऊपर अलग-अलग थानों में ही कई मामले दर्ज हैं और कई बार वह जेल की हवा भी खा चुका है। ईशांत शर्मा ने बताया कि लोग अपनी तकलीफों का समाधान ढूंढने के लिए ठग तांत्रिकों के जाल में फंस जाते हैं और अपनी इमानदारी की कमाई को इस ठगों के पास फंसा बैठते हैं, लेकिन जब उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह उन तांत्रिकों को अपने रुपये वापिस करने का बोलते हैं ।अगर वह रुपये वापिस नहीं देता तो लोग इंसाफ के लिए पुलिस के पास जाने का बोलते हैं ताकि उनके रुपए वापस मिल सके।
मगर तभी हिंदू धर्म का ठेकेदार वहां पहुंचकर भोले-भाले लोगों को अपनी पहुंच का डर दिखा मामला वही खत्म कर ठग तांत्रिकों को बचा लेता है। ऐसे ही शहर में कई ट्रैवल एजेंट भी है जो बिना लाइसेंस के दफ्तर खोल कर विदेेेश भेजने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठग रहे हैं। जिनके खिलाफ शिवसेना हिंद जल्द ही जिलााधीश को मांग पत्र देने वाली है। ऐसे ही शहर में कुछ मैरिज ब्यूरो वाले भी हैं जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उन युवकों की शादी अपने ही गिरोह की किसी लड़की से करवा देते हैं। शादी के बाद या पहले ही उक्त लड़की अपना असली रंग दिखाने लगती है और भोले भाले युवकों से लाखों रुपया ऐंठ लेती है। अगर कोई व्यक्ति उक्त जाल साज लोगों के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है तो वहीं नेता फिर से अपने साथियों के साथ पहुंचकर पीड़ित लोगों पर दबाव बनाकर और रुपए ऐंठता है और अपने गिरोह की लड़कियों और मैरिज ब्यूरो वालों को बचा लेता है। अब शिवसेना हिंद ने ठगी का शिकार हुए उन मासूम लोगों को इंसाफ दिलाने का बीड़ा उठाया है। अगर कोई व्यक्ति इन ठगों द्वारा अपनी ईमानदारी की कमाई गंवा बैठा है तो वह शिवसेना हिंद के पंजाब प्रधान ईशांत शर्मा (99157-40031) या उनकी टीम के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकता है। अब शिवसेना हिंद महानगर में अपनी दुकानें खोल कर बैठे ठग तांत्रिकों और जालसाज मैरिज ब्यूरो वालों पर शिकंजा कसने वाली है।

