*👉🏻 एनआरआई की कोठी में जुआ खेलते 11 काबू, 19 लाख 82 हज़ार की नकदी,हथियार और कारें बरामद* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 05 जून 2020-(प्रदीप भल्ला)-सीआईए स्टॉफ-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए न्यू अमरदास नगर में स्थित एक कोठी में छापेमारी कर वहां पर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को लाखों रुपये की नकदी,हथियारों और कारों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी की न्यू अमरदास नगर की गली नंबर 3 में स्थित एक कोठी में जुआ चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर डीसीपी डी. सुडरविली की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर उक्त कोठी में से 11 जुआरियों को 19 लाख 82 हजार रुपए की नकदी सहित काबू कर लिया। जुआरियों के पास से एक रिवाल्वर 32 बोर और तीन जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 45 बोर 24 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 32 बोर पांच जिंदा कारतूस, एक रिवाल्वर 32 बोर और पांच जिंदा कारतूस और 5 कारें एंडेवर,इंनोवा क्रिस्टा,ब्रेज़ा,i-20 और WRV बरामद हुई है।
जुआरियों के पास से हथियारों के लाइसेंस बरामद नहीं हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने दोस्तों से हथियार लेकर आए थे। जिनके नाम पर हथियार हैं पुलिस ने उन पर भी मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए जुआरियों पर थाना डिवीजन नंबर एक में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुच्चा सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव दयालपुर जालंधर, संदीप शर्मा पुत्र सुरिंदर शर्मा निवासी मिट्ठा बाजार, विशाल भल्ला पुत्र जगदीश भल्ला निवासी अमृतसर, मोहित पुत्र सुभाष कुमार निवासी अमृतसर, रिक्की पुत्र हेमंत कुमार निवासी अमृतसर, दविंदर कुमार पुत्र जोगिंदर पाल निवासी आदमपुर, कमल कुमार पुत्र सुच्चा सिंह निवासी अमृतसर, मनोहर लाल पुत्र सुरिंदर पाल निवासी अमृतसर, भानू पुत्र रमेश कुमार निवासी अमृतसर, कौशल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी अमृतसर और प्रवीण महाजन पुत्र धर्मपाल निवासी अमृतसर बताया है। पुलिस पूछताछ दौरान संदीप शर्मा और सुच्चा सिंह ने बताया कि उन्होंने यह कोठी शाहकोट के एनआरआई को बेची थी। जिसकी चाबियां उनके पास ही थी तो उन्होंने कोठी में जुआ खेलने का प्लान बना लिया। पुलिस ने आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
