*👉🏻 मेडिकल शॉप पर ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस टीम की रेड, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद* *👉🏻 खबर पढ़ें हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,18 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन और सेहत विभाग की टीम ने मेडिकल शॉप्स पर छापेमारी 
कर नशीली दवाइयां ज़ब्त की। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर व थाना चार और थाना एक की पुलिस ने पहले मकसूदां क्षेत्र के रविदास नगर में स्थित दो मेडिकल शॉप्स पर छापेमारी कर वहां से 15,000 के करीब प्रतिबंधित दवाइयों बरामद कर ली। दुकानदारों से पूछताछ करने के बाद टीम दिलकुशां मार्किट में स्थित होलसेल मेडिकल शॉप्स पर पहुंची और वहां पर जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस पार्टी व ड्रग इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ दवाइयों की जांच कर रहे थे।