*👉🏻 जालंधर में चली गोली, एक युवक की मौत एक गंभीर घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*




जालंधर, 25 नवंबर 2020-(एच.ई)-पंजाब में क्राइम का ग्राफ कम होता दिखाई नहीं दे रहा। एक बार फिर से जिला जालंधर के आदमपुर शहर में एक बड़ी वारदात को
अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक आदमपुर में जतिंदरा पैलेस के पास एक सैलून में दो युवकों पर हमला किया गया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर घायल अवस्था में जालंधर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलून में दो युवकों पर नकाबपोश हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई। जिसमें रेरु पिंड के निवासी सागर की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं यह भी पता चला है कि मृतक युवक की कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह जालंधर के एक मशहूर ग्रुप के सदस्य को पीटता हुआ दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।