*👉🏻 ब्रिगेडियर के ताला बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना*
जालंधर,1 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना नई बारादरी के अंतर्गत आते रंजीत नगर नजदीक पुलिस लाइन में स्थित ब्रिगेडियर नवल किशोर ओहरी के ताला बंद घर को चोरों ने निशाना बना वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक ब्रिगेडियर नवल किशोर ओहरी की पोस्टिंग चंडीगढ़ में है और घर पर सिर्फ नौकर ही होता है। वह भी दो दिन पहले विवाह समारोह में जाने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। आज नौकर के किसी रिश्तेदार ने उसे फोन कर बताया कि ब्रिगेडियर के घर में सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही नौकर ने ब्रिगेडियर नवल किशोर को घटना के बारे में बताया। ब्रिगेडियर ने तुरंत ही थाना बारादरी की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची बारादरी की पुलिस ने जांच में पाया कि चोर घर से एलईडी, वाशिंग मशीन, सिलेंडर व घरेलू सामान चुराकर ले गए हैं। नकदी और गहनों के बारे में ब्रिगेडियर के वापस आने पर ही पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

