*👉🏻 घई फर्नीचर की तीसरी मंजिल में लगी आग, दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियों का पानी लगा आग बुझाने में* *👉🏻 गोदाम से मिले आठ सिलेंडर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 23 फरवरी 2020-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत पड़ती नकोदर रोड पर स्थित घई फर्नीचर में देर रात 2:10 पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर चार और दमकल विभाग को दी गई।
दमकल विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पाया गया। जानकारी देते हुए एडीएफओ सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें देर रात 2:10 पर आग लगने की सूचना मिली थी। तभी उन्होंने फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर भेजी।
आग घई फर्नीचर की तीसरी मंजिल पर लगी हुई थी। आग इतना भीषण रूप ले चुकी थी कि फायर बिग्रेड की 30 से ज्यादा गाड़ियों का पानी आग बुझाने में उपयोग किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने गोदाम से 8 गैस सिलेंडर भी बाहर निकाले। सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

