*👉🏻 देहात पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता* *👉🏻 श्रीनगर से 330 किलो चूरा पोस्त लेकर आ रहे दो ट्रकों सहित एक आरोपी काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 28 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब थाना भोगपुर और सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती की टीमों ने अलग-अलग जगहों से दो ट्रकों में से 330 किलो चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को काबू कर लिया।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी हरिंदर सिंह मान सब-डिवीजन आदमपुर की अगुवाई में थाना भोगपुर के इंचार्ज एसआई मनजीत सिंह ने 27 अक्टूबर को भुलत्थ मोड जीटी रोड भोगपुर में नाकाबंदी की हुई थी।
तभी एएसआई परगट सिंह ने फोन पर सूचना दी कि सुनील कुमार उर्फ रिंकू पुत्र वैष्णो दास निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पीबी-07-एएफ-3658 नंबरी ट्रक में श्रीनगर से चूरा पोस्त लेकर आया है और भोगपुर से जालंधर की तरफ जाने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गांव कुरेशियाँ में नाकाबंदी कर आरोपी को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 878 पेटी सेबों की बरामद हुई और उसी के नीचे छुपा कर रखी हुई 200 किलो चूरा पोस्त से भरी हुई बोरियां भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार सीआईए देहाती के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह भुलत्थ जीटी रोड भोगपुर में गश्त पर थे। तभी उनके साथ मौजूद एएसआई सुरिंदर सिंह को सूचना मिली कि बादशाह ढाबा के पास एक सेबों से भरा हुआ ट्रक खड़ा हुआ है जिसमें चूरा पोस्त भी रखा हुआ है। गुप्तचर ने बताया कि ट्रक ड्राइवर अभी-अभी किसी बाइक चालक के पीछे बैठकर पिंड खरला की तरफ गया है और उसने भी एक सफेद रंग का वजनदार बोरा पकड़ा हुआ था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बादशाह ढाबा के पास खड़े जेके-03-बी-9163 नंबरी ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 130 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
