*👉🏻 फरार पूर्व फौजी दिल्ली से गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
दिल्ली,17 जनवरी 2020-(एच.ई)-होशियारपुर के सरकारी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए पूर्व फौजी हरप्रीत सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। होशियारपुर पुलिस ने पूर्व फौजी हरप्रीत को 36 घंटों के अंदर ही काबू कर लिया है।
गौरतलब है कि होशियारपुर पुलिस पूर्व फौजी हरप्रीत सिंह को मेडिकल करवाने के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर आई थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व फौजी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आज होशियारपुर पुलिस ने पूर्व फौजी हरप्रीत सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।