*👉🏻 सीआईए स्टाफ ने दो लुटेरों से एक बाइक, एक मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और दो तेजधार हथियार किए बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- लूटपाट, स्नैचिंग और धोखे से एटीएम के जरिए लोगों के पैसे निकलवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को लूटा हुआ एक मोबाइल, एक टीवीएस बाइक, अलग-अलग बैंकों के चार एटीएम कार्ड और दो लोहे के दातर बरामद हुए हैं। हैडलाइन एक्सप्रेस को जानकारी
देते हुए एसपी गुरमीत सिंह किंगरा ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली थी कि लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति गुरु तेग बहादर पार्क पृथ्वी नगर के पास मौजूद है। इसी सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पार्टी को आरोपियों के पास से छीना हुआ एक वीवो कम्पनी का मोबाइल, एक टीवीएस स्पोर्ट बाइक, चार अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और दो लोहे के तेजधार दातर बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र मिश्रीलाल निवासी स्टार पैराडाइस कॉलोनी जालंधर और सूरज कुमार उर्फ मोहित पुत्र जसवीर सिंह निवासी उपकार नगर बताया है। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके इलावा जिन लोगों को एटीएम से रुपए निकलवाने नहीं आते उनकी मदद करने के बहाने उनसे रुपए ठगते थे। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
