*👉🏻 अफीम की सप्लाई देने आया चढ़ा पुलिस के हत्थे, डेढ़ किलो अफीम बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 04 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने एक तस्कर को काबू कर उसके पास से डेढ़ किलो अफीम और एक मारुति SX4 कार बरामद की है।
जानकारी देते हुए डीसीपी अमरीक सिंह पवार ने बताया कि एडीसीपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज एसआई अश्वनी कुमार ने अपनी टीम सहित होशियारपुर रोड लम्मा पिंड चौक के पास से मारुति SX4 कार सवार नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर थाना डिवीजन नंबर आठ में मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश और झारखंड से एक लाख रुपए किलो के हिसाब से अफीम लाकर बठिंडा, रामपुरा, लुधियाना और जालंधर में दो लाख रुपये किलो के हिसाब से सप्लाई करता था। आज भी वह अफीम की सप्लाई देने आ रहा था कि पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ दौडू पुत्र मनीराम निवासी डबरा हिसार हरियाणा के रूप में बताई है।पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।


